संकट से जूझ रही इंडियो पर गिरा एक और ‘बम’, 58.75 करोड़ का टैक्स नोटिस

नई दिल्ली । बड़ी संख्या में उड़ान रद्द होने के कारण सरकारी जांच का सामना कर रही बजट एयरलाइन इंडिगो को 58.75 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस मिला है। यह जानकारी एयरलाइन की ओर से शुक्रवार को दी गई। एयरलाइन ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि यह नोटिस वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दिल्ली […]

वन्यजीव हमलों की सूचना पर 30 मिनट में पहुंचेगी टीम, धामी ने पौढ़ी के डीएफओ को हटाया

पौढ़ी गढ़वाल- उत्तराखंड में वन्यजीव हमलों का बढ़ना अब आम लोगों की रोजमर्रा की बड़ी चिंता बन गया है। खासकर पौड़ी गढ़वाल जैसे इलाकों में पिछले कुछ महीनों में तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों के हमलों ने कई परिवारों को गहरी पीड़ा दी है। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

ऋषिकेश में अब हर शनिवार चलेगा बुलडोजर, निगम ने जारी की चेतावनी

ऋषिकेश। शहर में सफाई, व्यवस्था और सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम ने नया साप्ताहिक कार्यक्रम लागू कर दिया है। अब पूरे हफ्ते अलग-अलग विभाग तय समय पर काम करेंगे और हर शनिवार को शहर में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया […]

आरटीई अधिनियम अल्पसंख्यक संस्थानों पर लागू नहीं होता’, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा संचालित मदरसों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर ‘राइट टू एजुकेशन’ (आरटीई) अधिनियम लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका दायर की गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाई। जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने न […]

लैंड जिहाद पर सीएम धामी ने कांग्रेस को घेरा, बोले- धार्मिक पहचान की आड़ में ज़मीनों पर कब्जे करवा रही है कांग्रेस

देहरादून- बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर थे और यहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उनके तेवर साफ थे कि राज्य में चल रही विवादित गतिविधियों पर सरकार अब पीछे नहीं हटने वाली।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस लैंड जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक चश्मे से देख रही है। […]

गोवा अग्निकांड के बाद उत्तराखण्ड पुलिस भी सतर्क, न्यू ईयर से पहले होटलों के सेफ्टी ऑडिट करेगी पुलिस

देहरादून- गोवा में कुछ दिन पहले हुए बड़े अग्निकांड ने पूरे देश को हिला दिया था। इस घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। राज्य में होने वाले क्रिसमस और नए साल के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने प्रदेशभर में कड़े अग्नि सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश […]

बेरीनाग में सनसनीखेज वारदात, दूसरे की बीवी को भगा ले गया युवक, नाराज घरवालों ने दुल्हन को नदी में डुबो दिया

पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। बेरीनाग तहसील के दड़मेत कमदीना गांव की एक शादीशुदा महिला के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। जांच से पता चला कि महिला को शादी का झांसा देकर […]

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अनोखे रंग, नाती पोतों के साथ डिग्री लेने पहुंचे बुजुर्ग स्टूडेन्ट, 2361 छात्रों को मिलीं डिग्री

देहरादून- देहरादून में आयोजित उत्तरांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह ने इस बार भावनाओं, खुशी और उम्मीदों से भरे अनोखे रंग बिखेर दिए। सेंटर फॉर ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ने वाले 2025 बैच के कुल 2361 छात्रों ने स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में अपनी डिग्रियां प्राप्त कीं। इनमें एमबीए के 1538 और एमसीए के 828 छात्र […]

शादी में चोरी के डर से नकली जेवर पहनकर गईं महिलाएं, चोरों ने घर से 5 लाख के असली जेवर उड़ा लिए, मिठाई भी खा गए

रामनगर- उत्तराखण्ड में रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र के लोगों में दहशत इस बात से भी बढ़ गई है कि चोर अब सिर्फ पैसे और जेवर ही नहीं, बल्कि घर में रखी खाने की चीजें तक आराम से खाकर जा रहे हैं। ताजा मामला […]

अरुण गुप्ता: दूरदृष्टि, अनुभव और सतत विकास के प्रतीक

अरुण गुप्ता: भारतीय उद्योग जगत में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही मिलते जिन्होंने तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन और सार्वजनिक सेवा तीनों क्षेत्रों ― में उल्लेखनीय अनुभव हासिल किया हो । अरुण गुप्ता, हिम ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड (Him Urja) के चेयरमैन-कम- मैनेजिंग डायरेक्टर और एमजी समूह (MG Group) के संस्थापक, ऐसे ही बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं।  […]