Kedarnath: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केदारनाथ धाम जा रहा एक निजी हेलिकॉप्टर की सड़क पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के होने की खबर सामने आ रही है|
यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई जब पायलट की सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पाँच यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को पीठ में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Kedarnath
हेलिकॉप्टर को कैप्टन आरपीएस सोढ़ी उड़ा रहे थे।
रुद्रप्रयाग के पर्यटन विकास अधिकारी और हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि 7 जून को दोपहर करीब 1 बजे, भरसू से उड़ान भरते समय केस्ट्रेल एविएशन के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी उत्पन्न हुई। इसके चलते हेलिकॉप्टर को सड़क पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हेलिकॉप्टर के “कलेक्टिव कंट्रोल” में अटकाव की आशंका थी। इस स्थिति में कैप्टन आरपीएस सोढ़ी ने तत्काल निर्णय लेते हुए हेलिकॉप्टर को भरसू हेलीपैड से सटी सड़क पर नियंत्रित रूप से उतारा। इस प्रकार एक संभावित गंभीर दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया।Kedarnath
कोई हताहत नहीं, यात्रियों की यात्रा सुरक्षित जारी- Kedarnath
उत्तराखंड के ADG (कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “यह हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी में आपात लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था। तकनीकी खराबी के चलते यह निर्णय लिया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ।” Kedarnath
इस घटना की जानकारी (UCADA) के CEO द्वारा भी बताई गई। उन्होंने बताया की हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण से उसको सावधानीपूर्वक उतरा गया| किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना सामने नही आई है। DGCA को सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित है| परन्तु पायलट कैप्टन सोढ़ी को पीठ में चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया |

घटना के बाद यातायात पर असर
आपात लैंडिंग भरसू क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर हुई थी| जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया था। हेलिकॉप्टर सड़क पर खड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। हालांकि, रुद्रप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत व बचाव कार्य को अंजाम दिया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक ट्वीट किया कि “भरसू के पास अवरुद्ध हुआ मार्ग अब यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है।
DGCA ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। तकनिकी टीम द्वारा हेलिकॉप्टर की जाँच की जा रही है जिसके चलते भविष्य में होने वाली घटनाओ से बचा जा सके|
