केदारनाथ यात्रा: पांच मजदूरों के खाई में गिरने की खबर सामने आ रही है| यह घटना गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की है| इस हादसे में खाई में गिरने से दो ने अपनी जान गवा दी, और साथ ही तीन घायल है|
केदारनाथ यात्रा : यह घटना पहाड़ी से अचानक से मलबा गिरने के चलते हुआ है| जिसकी चपेट में आने से पांच मजदूर खाई में गिर गए| माना जा रहा है की जिन की मौत हुई है वह दोनों जम्मू के निवासी थे| जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे की पुष्टि करते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया की यह घटना भूस्खलन की वजह से हुई है |
इसमें रेस्क्यू अभियान चलाया गया जो की स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम चलाया गया | रेस्क्यू अभियान के चलते खाई से लोगो को निकाल के उपचार के लिए भेजा गया।

मृतक में नितिन कुमार है जो की जम्मू कश्मीर से थे जिनकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है | दूसरे चंद्रशेखर थे जो की जम्मू कश्मीर के ही रहने वाले थे|
यही बात करे घायल लोगो की तो इसमें संदीप कुमार,आकाश चितरीय, नितिन मन्हास है| बीते कुछ समय से उत्तराखंड में बारिश जारी है। मौसम विभाग द्वारा पहले ही लोगो को कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई थी। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था।
