#Uncategorized

रूस में जोरदार भूकंप: धरती 7.4 तीव्रता से हिली, सुनामी का खतरा मंडराया

शनिवार सुबह रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिकों ने इसकी तीव्रता 7 से ज्यादा दर्ज की है। इस तेज़ झटके के बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई।

भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 60 किलोमीटर की गहराई में था और तीव्रता 7.1 मापी गई। वहीं, जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) ने गहराई 10 किलोमीटर बताई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 7.4 तीव्रता का भूकंप बताया और केंद्र 39.5 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया।

क्या कहा विशेषज्ञों ने?

USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से करीब 111 किलोमीटर पूर्व में था।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि जापान के लिए कोई सुनामी खतरा नहीं है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि भूकंप के कारण सुनामी उठ सकती है।

नुकसान की कोई खबर नहीं

अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। कामचटका क्षेत्र में जुलाई 2025 में भी कई भूकंप आए थे, जिनमें से सबसे बड़ा 8.8 तीव्रता का था और तब पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था।

रूस का यह इलाका भूगर्भीय रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है, जहां समय-समय पर बड़े भूकंप आते रहते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *