#Home #National #News

फुटबॉलर मेसी के लिए महंगे टिकटों पर सियासत, बंगाल के राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। फुटबॉलर मेसी को कोलकाता में देखने के लिए फैन्स के बीच दीवानगी देखी जा रही है।इसी कारण भारी हंगामा और अव्यवस्था भी हो गई। टिकट भी बहुत महंगे बेचे जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को कोलकाता में अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में गड़बड़ी पर रिपोर्ट मांगी है।
लोक भवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्यपाल ने यह रिपोर्ट कई फुटबॉल प्रेमियों की शिकायत के बाद मांगी हैं। उन्होंने बताया था कि शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने का मौका नहीं मिला, क्योंकि टिकट की कीमतें बहुत अधिक थीं। राज्यपाल ने मेसी की कोलकाता यात्रा में राज्य सरकार की भूमिका के बारे में पूछा और यह भी सवाल उठाया कि आम लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर किसी व्यक्ति को पैसे कमाने की अनुमति क्यों दी गई।

लोक भवन के अधिकारी ने पीटीआई को बताया, लोक भवन के पास फुटबॉल प्रशंसकों की फोन कॉल और ईमेल आ रहे हैं, जिनमें वे शिकायत कर रहे हैं कि वे मेसी के मैच के टिकट नहीं ले पाए, क्योंकि कीमतें उनकी पहुंच से बाहर हैं। अब राज्यपाल यह जानना चाहते हैं कि यह क्यों हो रहा है। जब मेसी यहां हैं तो आम लोग अपने पसंदीदा स्टार को क्यों नहीं देख पा रहे हैं?
मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें संगीत, नृत्य और मोहून बागान ‘मेसी’ ऑल स्टार्स और डायमंड हार्बर ‘मेसी’ ऑल स्टार्स के बीच एक प्रदर्शनी मैच होगा। अधिकारी ने कहा, राज्यपाल हैरान हैं कि केवल कुछ लोग ही अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार को देख पाएंगे, जिन्होंने टिकट की भारी कीमत चुकाई है। अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने उस कथित व्यक्ति की बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जो मेसी की यात्रा से पैसा कमा रहा है। आम लोगों को मेसी देखने से क्यों रोका जा रहा है?

Read More

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *