#Home #National #News

INDIA – नये साल पर पाकिस्तान को लगा झटका, भारत ने लांच की प्रलय मिसाइल, एक ही लॉन्चर से दागी दो मिसाइलें

नई दिल्ली – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने 31 दिसंबर 2025 को ओडिशा तट के पास प्रलय मिसाइल का सफल सैल्वो लॉन्च किया। सुबह करीब 10:30 बजे एक ही लॉन्चर से त्वरित क्रम में दो प्रलय मिसाइल दागी गईं। यह उड़ान परीक्षण उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के तहत किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों मिसाइलों ने तय की गई दिशा का पूरी तरह पालन किया और सभी उड़ान मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। परीक्षण के दौरान मिसाइलों की निगरानी एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर द्वारा तैनात आधुनिक ट्रैकिंग सेंसरों से की गई। लक्ष्य क्षेत्र के पास तैनात जहाजों पर लगे टेलीमेट्री सिस्टम के जरिए अंतिम चरण की घटनाओं की भी पुष्टि हुई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सफल परीक्षण प्रलय मिसाइल प्रणाली की विश्वसनीयता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाता है। प्रलय मिसाइल को आधुनिक युद्ध जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है और यह परीक्षण भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक ताकत को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *