#Home #International #News

Donald Trump – ट्रंप ने की वेनेजुएला पर हमले की पुष्टि : कहा-राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अब हमारे कब्जे में

वेनेजुएला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर किए गए सैन्य हमलों की पुष्टि करते हुए बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला फ्लोरेस अब अमेरिकी सैनिकों की हिरासत में हैं और उन्हें देश से बाहर ले जाया जा चुका है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारतीय समयानुसार रात 8 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

हालांकि, इस दावे पर अब तक वेनेजुएला सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले अमेरिका ने देर रात करीब 2 बजे वेनेजुएला के चार शहरों में सैन्य कार्रवाई की थी। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के भीतर मौजूद सैन्य ठिकानों और कुछ अहम स्थानों पर हमले के आदेश दिए थे। अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने बयान जारी कर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि वे अमेरिका की इस कार्रवाई का जवाब देंगे और पूरे देश में आपातकाल लागू करने का ऐलान किया था। मादुरो का आरोप था कि अमेरिका उनकी सरकार को गिराकर वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है। मादुरो के इस बयान के करीब एक घंटे बाद ही ट्रंप ने उनके पकड़े जाने का दावा कर दिया। यह सैन्य कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिका ने पहले से ही वेनेजुएला के आसपास समुद्री इलाकों में सैनिक, लड़ाकू विमान और युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। पिछले चार महीनों में अमेरिकी सेना वेनेजुएला से जुड़ी 35 नौकाओं पर कार्रवाई कर चुकी है, जिनमें 100 से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। अमेरिका का कहना है कि ये नौकाएं ड्रग तस्करी में लिप्त थीं, जबकि वेनेजुएला इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है।

Donald Trump – ट्रंप ने की वेनेजुएला पर हमले की पुष्टि : कहा-राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अब हमारे कब्जे में

PM Modi Wish for Peace – भगवान

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *