Breaking
Fri. Jun 20th, 2025

20फिट ऊंचा हिमखंड फैला यात्रा मार्ग पर , निरीक्षण के लिए लौटे सेना के जवान

सेना के जवान यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर लौट आए हैं। चार फिट से अधिक की बर्फ जमी हुई है , हेमकुंड साहिब में |

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की टीम सेना के जवानो के साथ घांघरिया के लिए निकल गई थी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों को लेकर |

इसके साथ ही सूत्रों की मने तो 20 फिट ऊंचा हिमखंड फैला हुआ है | जो की घांघरिया से हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी में आस्था पथ पर है | आस्था पथ में जल्द ही सेना के जवानो के द्वारा बर्फ हटाने का कार्य शुरू हो जाएगा | गुरुद्वारा गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदर सेवा सिंह ने बताया कि तीन सेना के जवानों के साथ गुरुद्वारा के सेवादार आस्था पथ के निरीक्षण के लिए गया था , और इसके साथ ही बुधवार को सेवादरों की टीम गोविंदघाट लौट आई |

जानकारों ने बताया की घांघरिया से आगे छह किमी आस्था पथ पर बर्फ जमी हुई है | जल्द ही सेना द्वारा बर्फ को हटाने का कार्य चालू किया जाएगा | बता दे की इसके साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी शुरू होगी | सूत्रों का अनुमान है की इस साल यात्रा के दौरान 15 दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है |

चारधाम यात्रा के लिए सरकार द्वारा सुगम, सुखद व सुरक्षित यात्रा का प्लान बनाया है|

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *