Breaking
Fri. Jun 20th, 2025

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की घोषणा, प्रदेश को मिले होनहार..

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट [ UBSE]घोषित हो चुके है| करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है| कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है।

इस वर्ष 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान दो छात्रों ने प्राप्त किया है | जिनके नाम है कमल सिंह चौहान , जतिन जोशी , जिन्होंने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है | दूसरे स्थान पर कनकलता, जिन्होंने 495 अंक 99.00% प्राप्त किए हैं| तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है – दिव्यम, प्रिया, और दीपा जोशी , इन सभी ने 494 अंक 98.80% प्राप्त किए हैं।

इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *