वैज्ञानिको द्वारा जताया गया बर्फविहीन बदरीनाथ की चोटियों पर संकट का संकेत | बदरीनाथ धाम की चोटियां अभी से बर्फविहीन हो गई है | जिसको वैज्ञानिको द्वारा खतरनाक पर्यावरणीय संकेत मान रहे हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि बर्फ के जल्दी पिघलने से ग्लेशियरों पर काफी दुष्प्रभाव पड़ेगा| उनका कहना है की दो दशक पहले तक बदरीनाथ धाम अप्रैल माह तक बर्फ से ढका रहता था। लेकिन बढती मानवीय गतिविधियां और ग्लोबल वार्मिंग के चलते अब चोटियों पर संकट बढता जा रहा है , यानि की चोटियों पर से बर्फ पिघलती जा रही है|

इसका असर आने वाले समय में ग्लेशियरों पर पड़ेगा | सूत्रों का कहना है की वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों से मौसम का मिजाज बदला है, जिससे धाम में समय पर बर्फबारी नहीं हो रही है, जो बर्फ बाद में पड़ रही है, वह तेजी से पिघल रही है।