Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

चारधाम यात्रा के लिए एक लाख से अधिक का पंजीकरण, सभी आयु वर्ग के लोग आने को तैयार

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 19लाख से अधिक पार कर चुका है | 0 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चो तक का पंजीकरण हुआ है | जिसमे इनकी संख्या 1,11,298 बताई जा रही है |

चारधाम यात्रा में बच्चो बूढ़े और जवानो से लेकर सभी आयु वर्ग के लोग आने को तैयार है | जिसमे ऑनलाइन पंजीकरण एक महीने में 0 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चो का 1,11, 298 हो चुका है ,

इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो का 2.58 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुका है | और युवाओं में भी काफी उत्साह देखा जा सकता है इस चारधाम यात्रा के लिए

चारधाम यात्रा के लिए लोगो की संख्या बढ़ रही है | पहले लोगो में चारधाम यात्रा के लिए उत्साह कम देखा जाता था , परन्तु समय के साथ- साथ लोगो में चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह बढता जा रहा है | और इसका स्वरूप भी बदलता जा रहा है |

पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर 1 महीने में ऑनलाइन पंजीकरण में बहुत अधिक बढोतरी हुई है | ऑनलाइन पंजीकरण काआंकड़ा 19 लाख से अधिक पार कर चुका है | जिसमे सबसे अधिक 20 से 70 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 0 से 5 साल आयु वर्ग में 14256 और 90 वर्ष ऊपर के 62 यात्री भी यात्रा करने को तैयार हैं। 28 अप्रैल को पंजीकरण सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा |

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *