उत्तराखंड में गर्मी की दस्तक तेज़ हाती जा रही है। दिन में सुरज की चमक बढ़ रही है। जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में तपिश और ज्यादा बढ़ाने वाली है क्योंकि यहां मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॅा बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकि इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार है। राजधानी देहरादून में आज आसमान साफ रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यह भी देखें – खैट पर्वत जहा वास करती है परियां, जाने क्या है रहस्यमयी पर्वत का राज?

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 55 दर्ज किया गया है। जो ,संतोषजनक श्रेणी में आता है।
Story by-Megha Bhardwaj