15 साल में पहली बार दून से पाक के गुरुद्वारों की यात्रा को रद्द किया गया है | इस बार 21 जून को जत्था रवाना होना था | इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। परन्तु कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के चलते यात्रा रद्द कर दिया गया हैं |
महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर इस बार दून से जत्था नहीं जाएगा। पिछले करीब 15 साल से दून से हर साल जत्था पाकिस्तान जाता था। यह पहली बार हुआ है की यात्रा को रद्द किया गया है|

महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर दून से हर साल पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था जाता है | श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब आदि के दर्शन करते हैं।
श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा कर लिए गए थे, लेकिन हमला होते ही बढ़े विरोध को देखते हुए आयोजकों ने यात्रा रद्द कर दी। जत्थेदार रंजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा रद्द की गई है। यात्रा के लिए अभी तक आयोजकों के पास 50 पासपोर्ट आए थे, जिन्हें वापस कर दिया गया है। संवाद