श्रमिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया | सिडकुल क्षेत्र की एक जानी -मानी कंपनी में नौकरी करने वाले श्रमिकों को नौकरी से निकल दिया गया , जिसके चलते श्रमिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया , जिसमे कर्मचारियों ने भी श्रमिकों का समर्थन किया | यह विरोध प्रदर्शन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा |
कर्मचारियों के साथ साथ कई लोगो ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया | बहाली की मांग पर अड़े हुए कर्मचारीयों ने तब तक प्रदर्शन को जरी रखा जब तक बहाली की मांग पूरी नहीं हो गई | इसलिए उन्होंने प्रदर्शनको जरी रखने की चेतावनी दी|
सैकड़ों श्रमिक चिन्मय डिग्री कॉलेज के सामने यूके लिप्टिस बाग में धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी मांगों पर अड़े हैं | यह इसके कारण हो रहा है क्यूंकि कंपनी प्रबंधन ने हाल ही में पांच कर्मचारियों को कंपनी से निलंबित कर दिया जिसके कारण सैकड़ों श्रमिक में नाराजकी देखि जा सकती है |

इसके साथ ही जो श्रमिक प्रदर्शन कर रहे है उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं | उन्होंने उत्पीड़न और विभिन्न अनियमितताओं का जिक्र किया गया है | सूत्रों ने बतया की श्रमिकों ने बताया की उन्होंने इस संबंध में श्रम आयुक्त को भी शिकायती पत्र सौंपा है |
श्रमिकों की मुख्य और तत्काल मांग निलंबित किए गए पांच कर्मचारियों की बिना शर्त बहाली है। इस दौरान संदीप, मोनू, रमेश, विजय, मोंटी, प्रवेश, राहुल, मुकेश, बंटी, राज किशोर, मुन्ना, दीपेश, मिंटू आदि मौजूद रहे।