Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

CM धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं, उत्तराखंड में 5 पद खाली…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए। जिसके बाद ही राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चाएं बढ़ गईं है। अटकलें लगाई जा रहीं है कि मुख्यमंत्री, दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ संभावित मंत्रियों के नाम को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। बतां दे कि CM धामी अपने परिवार के साथ दिल्ली आए है।

CM धामी गुरुवार को देहरादून वापसी कर सकते है। माना जा रहां है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान वह कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, संसद सत्र चलने के कारण उत्तराखंड भाजपा के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में है।

धामी सरकार कैबिनेट में 5 पद खाली
उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को विवादित बयान के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसे में धामी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। चर्चा यह भी है कि नए चेहरों के ऐलान के साथ कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है।

भाजपा मंत्री विधायक भी पहुंचे दिल्ली
उत्तराखंड के कई मंत्री दिल्ली में मौजूद है।हालांकि बताया जा रहा है कि सभी केंदिए कृषि मंत्री शिवराज चौहान के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं।

Story by- Megha Bhardwaj

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *