Breaking
Fri. Jun 20th, 2025

सुरक्षात्मकता के लिए एयरलिफ्ट होंगी मशीनें, वायु सेना को भेजा पत्र, हेलिकॉप्टर से होगा ट्रायल

सुरक्षा के कार्यो को देखते हुए यमुनोत्री धाम में मशीनों को एयरलिफ्ट करवाया जाएगा | यदि ट्रायल सफल होता है तो चिनूक से मशीनो को पहुंचाया जाएगा | जिसके संबध में वायु सेना को पत्र भेजा गया है |

सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी का कहना है की बहुत जल्द वायु सेना के द्वारा धाम में हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेकी और ट्रायल किया जाएगा | यमुनोत्री धाम में 2024 में काफी आपदा आई थी | जिसके चलते परिसर सहित गर्म कुंड , स्नान घाट को नुकसान हुआ है |

इसके साथ ही जो ट्रायल किया जा रहा है , यदि वह सफल रहता है तो चिनूक से भरी मशीनो को यमुनोत्री धाम तक पहुंचाया जाएगा | सूत्रों के मुताबिक शासन की और से सुरक्षा कार्यो के लिए 18 करोड़ की धन राशि स्वीकृत की गई है |

सिचाई विभाग द्वारा पैदल मार्ग में मशीनो को पहुंचने का प्रयास किया गया | लेकिन किसी कारणवश यह प्रयास सफल नहीं हो पाया | वहीं यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने मशीनों से कार्य करवाने की मांग की थी। जानकारों का कहना है की इस पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की ओर से वायु सेना को पत्र लिखा है | डीएम ने बताया कि यमुनोत्री धाम की सुरक्षा एक लम्बी योजना है |

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *