उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कुमाऊं मंडल और देहरादून में अति भारी वर्षा की संभावना

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश दर्ज की गई है। पिथौरागढ़ और टिहरी में भारी वर्षा हुई, जबकि पौड़ी के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। […]

दो दशक से अधूरा पुल: उम्मीदों का सपना टूटा, लोग अब भी जिंदगी और मौत के बीच फंसे

रामगंगा नदी पर बनने वाला पुल गंगोलीहाट और बेड़ीनाग ब्लॉक के लोगों की जिंदगी बदल सकता था। लेकिन अफसरों की लापरवाही और विभागीय ढिलाई ने पूरे क्षेत्र के लोगों को ठगा हुआ महसूस कराया है। लगभग 20 साल पहले जिस पुल की मंजूरी मिली थी, वह आज भी सिर्फ कागजों तक सीमित है। 2006 में […]

फूलों की घाटी 31 अक्तूबर से बंद होगी, इस साल भारतीय पर्यटक कम पहुंचे

उत्तराखंड की विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी 31 अक्तूबर से बंद हो जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी घाटी का सीजन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या घटने लगी है। इस साल एक खास बात यह रही कि विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, लेकिन भारतीय […]

उत्तरकाशी आपदा: डीएम और विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

उत्तरकाशी। जिले में आपदा से प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने डीएम प्रशांत आर्य और पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पहुंचे। उन्होंने गैच्वांण, दड़गांव और आरकोट बंगाण गांवों में जाकर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने और गांव के […]

अल्मोड़ा खबर: जर्जर छत के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, शिक्षा की पुकार सरकार तक कब पहुंचेगी?

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड में स्थित आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय कलिया लिंगुड़ के बच्चों की हालत बेहद दयनीय है। यहां पढ़ने वाले मासूम छात्र-छात्राएं जर्जर और खस्ताहाल भवन में बैठकर शिक्षा लेने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, क्योंकि भवन की छत से […]