#Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग से शरीर के 7 चक्र होते हैं सक्रिय, जानें कौन से आसन हैं जरूरी

By Planet Pahad  Jun 21, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं और इसके फायदों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग का संबंध केवल व्यायाम से नहीं, बल्कि ऊर्जा के संतुलन और आंतरिक चेतना से भी होता है। माना जाता है कि हमारे शरीर में 7 मुख्य चक्र होते हैं, जो ऊर्जा के केंद्र हैं। जब ये चक्र सक्रिय और संतुलित रहते हैं, तो व्यक्ति मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत होता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग इन चक्रों को संतुलित करने और सक्रिय करने में मदद करता है। चाहे आप योग की शुरुआत कर रहे हों या वर्षों से अभ्यास में हों, यदि सही आसनों के माध्यम से इन चक्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाए, तो यह न केवल स्वास्थ्य लाभ देता है बल्कि जीवन में संतुलन और स्थिरता भी लाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: आइए जानते हैं शरीर के उन 7 चक्रों के बारे में, और यह भी कि कौन-कौन से योगासन इन चक्रों को जाग्रत करने में सहायक हैं:

स्लाइड 1: मूलाधार चक्र

स्थान: रीढ़ की हड्डी के निचले भाग में

संबंधित भावना: सुरक्षा, स्थिरता

एक्टिवेट करने वाला योगासन:
ताड़ासन
वीरभद्रासन I
स्लाइड 2: स्वाधिष्ठान चक्र

स्थान: नाभि के नीचे, जननांग क्षेत्र में

संबंधित भावना: रचनात्मकता, भावनात्मक संतुलन

एक्टिवेट करने वाला योगासन: बतकोनासन
सेतु बंधासन

स्लाइड 3: मणिपुर चक्र

स्थान: पेट के ऊपरी भाग में

संबंधित भावना: आत्मविश्वास, शक्ति

एक्टिवेट करने वाला योगासन:
नवकासन
धनुरासन
स्लाइड 4: अनाहत चक्र

स्थान: छाती के बीचों-बीच

संबंधित भावना: प्रेम, करुणा

एक्टिवेट करने वाला योगासन:
भुजंगासन
उष्ट्रासन

स्लाइड 5: विशुद्ध चक्र

स्थान: गले के क्षेत्र में

संबंधित भावना: अभिव्यक्ति, संवाद

एक्टिवेट करने वाला योगासन:
सर्वांगासन
मत्य्सासन

स्लाइड 6: आज्ञा चक्र

स्थान: दोनों भौहों के बीच

संबंधित भावना: अंतर्ज्ञान, ज्ञान

एक्टिवेट करने वाला योगासन:
बालासन
ध्यान मुद्रा में मेडिटेशन

स्लाइड 7: सहस्रार चक्र

स्थान: सिर के ऊपर

संबंधित भावना: आत्मिक जागरूकता

एक्टिवेट करने वाला योगासन:
शीर्षासन
पद्मासन में ध्यान

Read More

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *