#Home #Lifestyle

हरी मिर्च का हलवा: ऐसा अनोखा स्वाद कि गाजर का हलवा भी लगे फीका, जानिए आसान रेसिपी

ग्रीन चिली हलवा रेसिपी: आमतौर पर घरों में सूजी या गाजर का हलवा ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी हरी मिर्च से बना हलवा चखा है? अगर नहीं, तो यकीन मानिए यह रेसिपी आपको चौंका देगी। स्वाद में यह हलवा इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद बाकी हलवे साधारण लगने लगते हैं।

यूनिक हलवा रेसिपी: भारतीय रसोई में हरी मिर्च का इस्तेमाल रोज़मर्रा की चीज़ है। सब्ज़ी हो, दाल हो या स्नैक्स—हर जगह इसका तीखापन स्वाद बढ़ा देता है। कहीं कच्ची मिर्च खाई जाती है, तो कहीं इसका अचार, चटनी या पकौड़ा बनता है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि हरी मिर्च से हलवा भी बनाया जा सकता है, जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान होता है।

अगर आप गाजर और सूजी का हलवा खा-खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो हरी मिर्च का हलवा ज़रूर बनाइए। आइए जानते हैं इसकी आसान विधि।

हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए सामग्री

:- हल्की तीखी हरी मिर्च – 100 ग्राम

:-  दूध – 1 कप

:-  खोया (मावा) – ½ कप

:-  घी – 2 से 3 बड़े चम्मच

:-  चीनी – ½ कप (स्वाद अनुसार)

:-  इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच

:-  कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता)

हरी मिर्च का हलवा बनाने की आसान विधि सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर उसके डंठल निकाल दें।

  1. मिर्च को बीच से काटकर सारे बीज हटा दें, ताकि तीखापन कम हो जाए।
  2. अब मिर्च को बारीक काट लें या हल्का दरदरा पीस लें।
  3. कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करें और उसमें हरी मिर्च डालें।
  4. धीमी आंच पर 4–5 मिनट तक भूनें, जब तक मिर्च की कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए।
  5. अब इसमें दूध डालें और पकाएं, जब तक दूध मिर्च के साथ अच्छी तरह मिलकर थोड़ा सूख न जाए।इसके बाद खोया डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
  6. अब चीनी डालें और हलवे को तब तक चलाएं, जब तक वह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे।
  7. इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे मिला दें।
  8. आखिर में 1–2 चम्मच घी और डालकर अच्छे से मिला लें।
  9. बस तैयार है आपका गरमा-गरम हरी मिर्च का हलवा। इसे परोसें और इस अनोखे, स्वादिष्ट हलवे का मज़ा लें।

Read More

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *