#Home #National #News

मणिपुर IED ब्लास्ट केस में नया मोड़ NIA ने  शुरू की  कारवाई दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

अप्रैल में हुआ था IED हमला यह मामला 7 अप्रैल 2026 को मोइरांग के ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई इलाके में एक आवासीय मकान पर हुए IED हमले से जुड़ा है। विस्फोट में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। जांच एजेंसियां हमले से जुड़े लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए IED हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, थांगमंग हाओकिप को चुराचांदपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह इस मामले में NIA की ओर से की गई दूसरी गिरफ्तारी है। घटना की जांच अभी जारी है।

NIA ने इससे पहले 12 अगस्त 2026 को एस. पालाल थादौ कूकी को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इसके बाद अब थांगमंग हाओकिप की गिरफ्तारी को जांच की अगली महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

आगे भी जारी रहेगी जांच दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले की योजना में और कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना से जुड़े अन्य पहलू क्या हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

NIA के आधिकारिक रिकॉर्ड में मणिपुर से जुड़े अलग-अलग मामलों के लिए स्वतंत्र केस दर्ज हैं। एजेंसी की वेबसाइट पर 5 फरवरी 2026 को सैटन न्गानुकॉन इलाके में हुए दो IED विस्फोटों से संबंधित RC-01/2026/NIA/IMP केस भी दर्ज है। यह ट्रोंगलाओबी मामले से अलग केस है।

फिलहाल ट्रोंगलाओबी IED हमले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *