उत्तर भारत में भारी वर्षा : यूपी में बाढ़ से बिगड़ते हालात, उत्तराखंड में भी भूस्खलन
उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सितंबर महीने के आखिरी दिनों में लगातार बारिश ने नागरिको के जीवन को प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में भी कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण बिगड़ते हाल
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का असर कई जिलों में देखने को मिला है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ा। कई स्थानों पर घरों और फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।

उत्तराखंड मे सावधान रहने की जरूरत
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं सामने आई हैं। चारधाम यात्रा भी मौसम के कारण प्रभावित हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क और पैदल मार्गों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। यात्रियों को मौसम और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल ?
दिल्ली में 30 सितंबर को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी में आज मुख्य रूप से साफ आसमान रहने और बारिश की संभावना कम है। हालांकि आसपास के राज्यों में मौसम की गतिविधियों का असर क्षेत्रीय स्तर पर दिखाई दे सकता है।





