#Home #News #Uttarakhand

ऋषिकेश में अब हर शनिवार चलेगा बुलडोजर, निगम ने जारी की चेतावनी

ऋषिकेश। शहर में सफाई, व्यवस्था और सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम ने नया साप्ताहिक कार्यक्रम लागू कर दिया है। अब पूरे हफ्ते अलग-अलग विभाग तय समय पर काम करेंगे और हर शनिवार को शहर में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि शहर की आम जनता को रोजमर्रा के कामों में आसानी हो सके और नगर निगम की कार्यप्रणाली और पारदर्शी बने।
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि अब नगर निगम सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखाई देगा। लोग साफ-सफाई, कर वसूली और सड़क पर हो रहे अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर हफ्ते की तय तारीखों पर कार्रवाई देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल बेहतर बनाना और लोगों को बुनियादी सुविधाएं समय पर देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
सुबह 11 से 12 बजे तक शहर के किसी एक चुने हुए इलाके में बड़ी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर मौके पर रहेंगे। इसका उद्देश्य है कि शहर के व्यस्त इलाकों को समय-समय पर गहराई से साफ किया जा सके।
भवन कर, जल कर और दूसरे करों की वसूली के लिए कर अधीक्षक, कर निरीक्षक और कर संग्रहकर्ता मैदान में उतरेंगे। इससे बकाया टैक्स जमा कराने में तेजी आएगी।


सहायक नगर आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में दुकानों और बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाएगी। इसका उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
इस दिन सभी पटल प्रभारी अपने विभाग में रखी फाइलों, रिकॉर्ड और दस्तावेजों को व्यवस्थित करने का काम करेंगे। इससे जनता से जुड़े कामों में देरी नहीं होगी और दफ्तर का काम सुचारू चलेगा।
शहर में जगह-जगह लगे अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने में कर अनुभाग की टीम विशेष अभियान चलाएगी ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे और दृश्य अव्यवस्था कम हो।
इस दिन निर्माण और सफाई विभाग की संयुक्त टीम शहर के रास्तों, फुटपाथों और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाएगी। प्रशासन का कहना है कि सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम बढ़ रहा था और पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी। अब हर शनिवार होने वाली यह कार्रवाई शहर की व्यवस्था को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
नगर निगम का यह नया कार्यक्रम शहर में एक तरह से साफ-सुथरा और अनुशासित माहौल बनाने की कोशिश है। अधिकारी यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस व्यवस्थित कार्यशैली से न सिर्फ लोग राहत महसूस करेंगे, बल्कि शहर का विकास भी तेज गति पकड़ लेगा।

Read More

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *