#Uncategorized

फ्लॉप रहीं राजनीतिक हस्तियों पर बनी बायोपिक फिल्में – ‘इमरजेंसी’ से ‘मैं अटल हूं’ तक

19 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक ‘अजेय’ रिलीज हो चुकी है। फिल्मों की दुनिया में कई बार नेताओं और राजनीतिक हस्तियों की जिंदगी पर फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों के जरिए दर्शक उनकी निजी और राजनीतिक जिंदगी से जुड़ी बातें जानते हैं। हालांकि, हर बायोपिक को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाता। कई फिल्में खूब चर्चित रहीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में –

1. ‘इमरजेंसी’ (2025)
कंगना रनौत ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया। निर्देशन और निर्माण भी कंगना ने ही किया था। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुए। कंगना की एक्टिंग की सराहना जरूर हुई, लेकिन 60 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 21 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

2. ‘मैं अटल हूं’ (2024)
यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित थी। पंकज त्रिपाठी ने इसमें अटल जी का किरदार निभाया। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 20 करोड़ की लागत में बनी यह बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.65 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई।

3. ‘थलाइवी’ (2021)
दक्षिण भारत की जानी-मानी नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता पर बनी इस फिल्म में कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में उनकी पर्सनल और पॉलिटिकल लाइफ को दिखाया गया था। शुरुआत में चर्चा तो खूब हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *