#Uncategorized

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना : “चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा…”

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर कड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि “चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।”

राहुल गांधी ने बिना सीधे नाम लिए आयोग पर सवाल उठाया और वोट चोरी के मुद्दे को दोहराया। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे उठकर महज 36 सेकंड में 2 वोटरों को सूची से हटा दिया गया और फिर आराम से सो जाया गया। यह वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण है।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह लोकतंत्र को नष्ट करने वालों की रक्षा कर रहे हैं।

उनकी इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल में फिर से गरमी आ गई है। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने में असफल रहा है, वहीं भाजपा और सरकार की ओर से इन आरोपों को निराधार बताया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *