दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट: नोएडा में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और थोड़ी देर बाद ही नोएडा व आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। मंगलवार को हुई बरसात से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के मौसम में ठंडक आ गई है।
आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर भारत में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर बरसात का असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से उमस भरी गर्मी बनी हुई थी। आज अधिकतम तापमान करीब 34°C से 37°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।
आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।







