पेरिस में ऐश्वर्या राय से मिले इंफ्लूएंसर आदित्य मदीराजू, अभिनेत्री ने दिया खास तोहफ़ा
पेरिस से ऐश्वर्या राय की मुलाकात का एक किस्सा खूब चर्चा में है। इस मुलाकात में इंफ्लूएंसर और मेकअप कंटेंट क्रिएटर आदित्य मदीराजू, ऐश्वर्या राय से गर्मजोशी से मिले। ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों पेरिस में हैं और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस फैशन वीक में शामिल होने पहुंची हैं।
इस दौरान आदित्य मदीराजू ने ऐश्वर्या से कहा कि उनकी शादी की प्रेरणा कहीं न कहीं ऐश्वर्या ही रही हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनके पार्टनर दोनों ऐश्वर्या के बड़े प्रशंसक हैं और इसी वजह से उनकी पहली ही डेट पर अच्छी बॉन्डिंग बन गई। आदित्य ने ऐश्वर्या को अपने पति और बेटी की तस्वीर भी दिखाई, जिस पर ऐश्वर्या ने बेहद खुशी जताई।
मुलाकात के दौरान ऐश्वर्या ने आदित्य को एक खास मेकअप प्रोडक्ट गिफ्ट भी दिया। इस पल को साझा करते हुए आदित्य ने लिखा – “हमारे दिलों की रानी, आपसे मिलना एक सपने जैसा था।”
फैंस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, “आपको ऐश्वर्या से मिलता देख हमें बहुत अच्छा लगा। यह आपका सपना था जो पूरा हो गया।”
दूसरे ने लिखा, “यह हम सभी के लिए गर्व का पल है, हमें आप पर फख्र है।”
एक और ने कमेंट किया, “यह ऐसा पल है जिसे आप जिंदगी भर याद रखेंगे, आप बहुत खुश दिख रहे थे।”






